ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का जन्मदिन आज, चेन्नई के लिए रवाना हुए...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का जन्मदिन आज, चेन्नई के लिए रवाना हुए तेजस्वी यादव

01-Mar-2023 04:53 PM

By First Bihar

PATNA: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का आज जन्मदिन है। जन्मदिन में शामिल होने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव चेन्नई के लिए रवाना हो गये हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया गया था।


तेजस्वी यादव ने कहा कि बजट सत्र के दौरान दोनों सदनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जवाब देना है इसलिए वे चेन्नई नहीं जा रहे हैं। तेजस्वी यादव चेन्नई के लिए प्रस्थान कर गये हैं। संयोग की बात है कि आज खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बर्थडे है और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन का भी जन्मदिन है। तेजस्वी यादव ने दोनों सीएम को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।  


बता दें कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई नेता शामिल हो रहे हैं। पीएम मोदी ने बिहार और तमिलनाडु के सीएम को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी और लंबी उम्र की कामना की। वही कई दलों के नेताओं ने भी जन्मदिन की बधाईयां दी।