हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Oct-2021 04:43 PM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के नेता बिहार के साथ-साथ पूरे देश में पार्टी के विस्तार को अपना मिशन बना चुके हैं. इसी कड़ी में आज तमिलनाडु के राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष टी. एस. दास प्रकाश, प्रधान महासचिव पी. एम. विजय चंदन और कोषाध्यक्ष जी तमिल सेलवन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों और विचारधारा से प्रभावित होकर नई दिल्ली में जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जनाब आफाक अहमद खान और राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.
इस मौके पर जनाब अफाक अहमद खान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने हमेशा पार्टी में उन लोगों का स्वागत किया है जो न्याय के साथ विकास के सिद्धांतों पर चलकर राजनीतिक सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहते हैं.
राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह ने तमिलनाडु से आये सभी लोगों का जेडीयू जॉइन करने पर स्वागत किया और कहा कि जेडीयू एक ऐसी पार्टी है जिसके वैचारिक गठन में नीतीश कुमार के कार्य और विचार सबों को प्रभावित करता है. इस जॉइनिंग से पार्टी संगठन और उसकी विचारधारा को तमिलनाडु में और अधिक विस्तार एवं मजबूती मिलेगी.