ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना: नशे में टल्ली होकर बहन की शादी में पिस्टल लहराकर लगा रहा...

पटना: नशे में टल्ली होकर बहन की शादी में पिस्टल लहराकर लगा रहा था ठुमका, पुलिस ने धर दबोचा

04-Feb-2020 08:14 AM

PATNA: राजधानी पटना में दारू के नशे में टल्ली होकर बहन की शादी में पिस्टल लहराना एक युवक को भारी पड़ गया. पुलिस ने शादी समारोह से शराबी युवक को धर दबोचा. घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि चचेरी बहन की शादी में रंजीत कुमार नाम का युवक नशे में टल्ली होकर पिस्टल लहराकर ठुमके लगा रहा था. 


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने एक पिस्टल कमर में लगायी हुई थी, जबकि दूसरी पिस्टल हाथ में लहरा रहा था. तमंचे पर डिस्को करते देख शादी समारोह में भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि दोनों पिस्टलों में गोली नहीं थी. लेकिन पार्टी में आए लोगों ने जब युवक के हाथ में पिस्टल देखी तब मौके पर अफरा-तफरी मच गई. 


बताया जा रहा है कि नशे में धुत्त होकर युवक शादी समारोह में पिस्टल लेकर कभी बैंड बाजे की ओर बढ़ता था तो कभी बारातियों की ओर अपनी पिस्टल तान देता. जिसके कारण शादी में आए लोग बुरी तरह से डर गये. घटना की सूचना पुलिस को दी गई.  जिसके बाद एसकेपुरी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर युवक को धर दबोचा और दोनों पिस्टल बरामद कर लिया. युवक के मेडिकल टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है. फिलहाल पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है.