ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / तलाक के 6 साल बाद भी कुछ ऐसा है मलाइका से रिश्ता, अरबाज...

तलाक के 6 साल बाद भी कुछ ऐसा है मलाइका से रिश्ता, अरबाज खान ने किया खुलासा

18-May-2023 07:49 PM

By First Bihar

DESK: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने रिश्तों को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रहते हैं। अपने जीवन के 18 साल दोनों ने साथ बिताया इसी बीच रिश्तों में कुछ मनमुटाव होने की वजह से दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया। हालांकि जब से वो दोनों अलग हुए उसके बाद उन दोनों के बिच किसी प्रकार कोई गिला सिकवा नहीं है। अरबाज खान ने बीते दिनों मीडिया से बातचीत करते हुए यह बातें कही थी। उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी एक्स वाइफ के साथ उनका रिश्ता अब कैसा है? 


बता दें कि अरबाज खान के साथ मलाइका अरोड़ा का निकाह 1998 में हुई थी। 18 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया था। अरबाज और मलाइका के बेटे का नाम अरहान खान है। दोनों ने एक दूसरे की सहमति से तलाक लिया था। अरबाज ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि परफेक्ट रिश्ता क्या होता है? अरबाज बोले...मैंने अपने रिश्ते को 19 साल तक बचाने की कोशिश की लेकिन मैं सफल नहीं हो पाया।


बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अभी भी नार्मल है। दोनों के दिल में एक दूसरे के प्रति किसी तरह की नफरत नहीं है।अरबाज ने पहले कहा था कि ‘मलाइका और मैंने हमारे बीच की अनबनों को दरकिनार कर दिया है। वह आगे बढ़ गई है, मैं आगे बढ़ गया हूं। अब हमारे बीच में दुश्मनी या गुस्सा या हताशा जैसा कुछ भी नहीं है। हम एक साथ आते भी हैं तो केवल अपने बच्चे की वजह से क्योंकि हम उसे इस दुनिया में लेकर आए हैं तो उसे बेहतर जिंदगी देना और उसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है।’


फ़िलहाल मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान दोनों अपने पुराने रिश्तों को भूल कर मूव आँन कर गए हैं। मलाइका अरोड़ा अपने और अर्जुन कपूर के रिश्तों को लेकर काफी ट्रोल भी की गई है। मलाइका अरोड़ा से अर्जुन कपूर 12 साल छोटे हैं वही रिपोर्टर्स के मुताबिक अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

news image