Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
24-Sep-2024 06:39 PM
By First Bihar
MOTIHARI: जितिया व्रत के नहाय खाय पर तालाब में स्नान करने गयी तीन युवतियों की पानी में डूबने से मौत हो गयी। घटना मोतिहारी लखौरा थाना क्षेत्र की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतकों में दो सगी बहने शामिल हैं। तीनों का शव बरामद कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना लक्ष्मीपुर कटहरिया टोला के सरेह में स्थित तालाब की है। जहां नहाने के दौरान तालाब में डूबने से शिवपूजन राम की दो बेटियों के अलावा परमा बैठा की बेटी की मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर साव टोला की महिलाएं और कई युवतियां जिवित्पुत्रिका पर्व के नहाय खाय पर तालाब में स्नान करने के लिए निकली थी। जिनके साथ शिवपूजन राम की दो बेटियां रंजू कुमारी और मंजू कुमारी के अलावा परमा बैठा की बेटी रीमा कुमारी भी साथ थी। सभी लक्ष्मीपुर कटहरिया के सरेह में स्थित तालाब में स्नान करने चली गई। तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण जब सभी महिलाओं के साथ-साथ युवतियां तालाब में स्नान करने के लिए उतरी तब रंजू कुमारी,मंजू कुमारी और रीमा कुमारी गहरे पानी में डूबने लगी।
इन तीनों को डूबता देख साथ गई महिलाओं ने शोर मचाना शुरु कर दिया। महिलाओं की शोर सुनते ही ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और डूबी तीनों युवतियों की तलाश शुरू किया। जब तक तालाब में डूबी तीनों युवतियों को ग्रामीण बाहर निकालते तब तक तीनों युवतियों की मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तालाब में डूबी युवतियों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। बच्चियों के शव को तालाब से बाहर निकला गया। तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जितिया का पर्व महिलाएं अपने बेटे और बेटियों की लंबी उम्र के लिए करती हैं लेकिन व्रत से पहले नहाय खाय के दिन ही तीन युवतियों की मौत से घर में मातम का माहौल बन गया। इस घटना से इलाके के लोग भी सदमें में हैं।