ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / 'तलाक-तलाक-तलाक' दहेज में नहीं मिला कार तो पति ने छोड़ा साथ, देवर भी...

'तलाक-तलाक-तलाक' दहेज में नहीं मिला कार तो पति ने छोड़ा साथ, देवर भी करने लगा गंदा काम

02-Jul-2023 02:27 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : तालाक - तालाक - तालाक यानी की तीन तालाक पर भले ही रोक लगा दी गई हो। लेकिन, इसके बाबजूद अभी लोग तीन तालाक के जरिए अपना रिश्ता खत्म कर रह हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक महिला को उसके शिक्षक पति ने तीन तलाक दे दिया।जिसके बाद अब इस महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। 


दरअसल, जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा इलाके की एक महिला को उसके शिक्षक पति ने तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद इस मामले को लेकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पूर्व सादपुरा इलाके के शिक्षक पति से उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उनका पति प्रताड़ित करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि दहेज में उनके पति कार की मांग कर रहे हैं।


इसके आगे महिला ने बताया कि, अब हमारे मायकेवाले कार देने से इनकार कर दिया तो इसका प्रताड़ना और बढ़ गया। इसके साथ ही महिला ने बताया कि देवर भी महिला से अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसके पति घर पर नहीं रहते तो देवर द्वारा अश्लील हरकत किया जाता है। शादी के बाद से महिला को अब तक कोई बच्चा नहीं हुआ है। इसके कारण भी उसे प्रताड़ित किया जाता है।


महिला ने बताया कि, उसके पति ने मायके से उनका भाई जब सादपुरा आया तो ससुरालालों ने उनके साथ भी मारपीट की। साथ ही महिला को भी बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद महिला का शिक्षक पति तीन तलाक बोलकर वहां से निकल गया। बाद में रोते हुए महिला थाने पर पहुंची। काजी मोहम्मदपुर थाना के दारोगा राजपत कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद चल रही है। प्रारंभिक जांच में दहेज प्रताड़ना की बात सामने आई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।