बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
15-Apr-2024 09:34 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में एक बार फिर से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में एक ट्रैक्टर आ गया। जिसके बाद आनन-फानन में लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। लिहाजा, यहां एक बड़ा रेल हादसा टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड के बेनीपुरग्राम हाल्ट और रुन्नी सैदपुर स्टेशनो के बीच रामबाग धरहरवा के पास लिच्छवी एक्सप्रेस से एक ट्रैक्टर टकरा गया। इस हादसे में ट्रैक्टर की ट्रॉली ट्रेन के इंजन में फंस गई, जिसके कारण ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही। यह घटना मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड के बेनीपुरग्राम हॉल्ट और रुन्नी सैदपुर स्टेशन के बीच रामबाग धरहरवा के पास की है।
बेनीपुरग्राम हाल्ट और रुन्नी सैदपुर स्टेशन के बीच रामबाग धरहरवा के पास रेल लाइन कर्व है। कॉशन के कारण लिच्छवी एक्सप्रेस के इंजन के सामने एक ट्रैक्टर आ गया। हालांकि लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी, जिससे एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। इंजन में ट्रॉली फंसने से लिच्छवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक रुकी रही। लोको पायलट की सूजबूझ ने इस बड़े हादसे को टाल दिया।