ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

टला बड़ा रेल हादसा : गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा -तफरी

24-Aug-2024 03:08 PM

By First Bihar

CHAPRA : बिहार के गौतम स्थान स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया है। यहां गरीब रथ ट्रेन में अचानक आग लगने के बाद हड़कंप हो गया। उसके बाद आनन -फानन में रेल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गौतम स्थान स्टेशन पर आज डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस की दो बोगियों के बीच जॉइंट में आग लग गई। 


वहीं, ट्रेन में आग लगने की खबर लगते ही यात्रियों ने हो हल्ला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद तत्काल गार्ड और ड्राइवर ने ट्रेन को गौतम स्थान स्टेशन पर रोक दिया। मौके पर रेलवे कर्मी जमा हो गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद रेल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इसके अलावा आग लगने के बाद ट्रेन को काफी देर तक गौतम स्थान स्टेशन पर रोका गया। 


बता दें कि यह ट्रेन जब गौतम स्थान स्टेशन पार कर रही थी तभी लोगों ने दो बोगियों के बीच जॉइंट से धुआं उठते हुए देखा। उसके बाद लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। बाद में स्टेशन कर्मचारियों के द्वारा गार्ड और ड्राइवर को ट्रेन रोकने को कहा गया। सूचना मिलते ही गार्ड ड्राइवर ने इस ट्रेन को गौतम स्थान स्टेशन पर रोका। जिसके बाद ट्रेन में रखे फायर फाइटर के सहारे आग को काबू करने का प्रयास किया गया और काफी मशक्कत के बाद ट्रेन में लगी आग पर काबू पाया गया। 


आपको बताते चलें कि,यह एक बड़ी घटना थी लेकिन समय रहते रेल कर्मचारियों की सतर्कता और स्थानीय लोगों के प्रयास से इस आग पर काबू पाया जा सका है।  रेल यात्रियों और रेल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के बाद राहत की सांस ली है। वहीं छपरा स्टेशन प्रबंधक राजन कुमार ने बताया कि ट्रेन को छपरा लाया गया और इसकी मरम्मत की गई है। इसके बाद आगे के लिए इसे रवाना कर दिया गया है।