Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
23-Oct-2024 12:53 PM
By First Bihar
PURNIYA : बिहार के पूर्णिया जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां घटना पूर्णिया कटिहार रेलखंड पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। जहां रानीपतरा रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर 10 एमएम का दो सरिया रखा पाया गया। इस बात की जानकारी उस समय लगी जब कटिहार से जोगबनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 07561 के चक्के में यह सरिया फंस गया। स्टेशन के पास ट्रेन की गति भी धीमी थी जिस कारण ट्रेन तुरंत रोक दी गई।
वहीं रेल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों सरिया को पहिया से बाहर निकाला। इस दौरान बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। रेल अधिकारी ने बताया कि जैसे ही कटिहार से जोगबनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 07561 रानीपतरा स्टेशन के पास पहुंची कि रेलवे पटरी पर रखा सरिया ट्रेन के पहिए में फंस गया। लेकिन ड्राइवर की नजर उस सरिया पर पड़ गई थी।
बताया जा रहा है कि कटिहार स्टेशन से देर शाम जोगबनी जाने वाली डीएमयू ट्रेन (07561) के चक्के में सरिया उलझ गया। उसके बाद ड्राइवर की सूझ बूझ से यह घटना टली गई। ऐसे कहा जा रहा है कि पटरी पर सरिया रख कर ट्रेन दुर्घटना करने का प्रयास किया जा रहा था। स्थानीय रानीपतरा स्टेशन के एडमिनिस्ट्रेशन और जीआरपी बल सहित अन्य रेलवे के अधिकारी आने के बाद सरिया को निकाला गया।
इधर पहिए में फंसे सरिया निकालने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। सूचना मिलने के बाद कई अधिकारी भी पहुंचे थे जिन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि रात की घटना है। अगर सरिया में नजर नहीं पड़ती को कुछ भी हो सकता था। अब इस घटना की जांच होगी।