ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / तख्त श्री हरमंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गुरु के दरबार में मत्था टेका

तख्त श्री हरमंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गुरु के दरबार में मत्था टेका

18-Oct-2023 06:02 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बापू सभागार में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ करने के बाद पटना साहिब पहुंचीं, जहां उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर में गुरु के दरबार में मत्था टेका। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक की ओर से उन्हें उपहार स्वरूप सरोपा सौंपा गया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने भारत की तरक्की के साथ साथ पूरे देश में शांति और सद्भाव बने रहने की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भी मौजूद रहे।


बिहार के चौथे कृषि रोडमैप का विधिवत शुभारंभ करेने के बाद बाद शाम 4:30 बजे राष्ट्रपति पटना साहिब स्थित तख्त श्रीहरमंदिर साहिब पहुंची और गुरु के दरबार में मत्था टेका। यहां करीब आधा घंटा रूकने के बाद राष्ट्रपति वापस राजभवन के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजभवन में रात्री भोज का आयोजन किया गया है। राज्यपाल की तरफ से आयोजित भोज में सभी गणमान्य लोगों के शामिल होंगे। भोज में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति राजभवन में रात्री विश्राम करेंगी।


वहीं 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह 9:15 बजे चौपर के माध्यम से  मोतिहारी जाएंगी, जहां सुबह 10:45 से 11:45 बजे तक वे महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वे वापस पटना पहुंचेंगी और इसी दिन शाम 5:30 बजे पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति राजभवन पहुंचेंगी और वहीं रात्री विश्राम करेंगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को वे गया जाएंगी, जहां दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।


news image