ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

ताजमहल परिसर में देशविरोधियों ने लगाये पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा और जमकर पिटाई की

01-Mar-2022 09:04 PM

AGRA: आगरा के ताजमहल परिसर में आज शर्मनाक घटना हुई। युवकों के एक समूह ने पाकिस्तान जिंदाबाद और भारत मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये। ताजमहल परिसर में उस समय लोगों की भारी भीड़ थी। वे ये नारे सुन कर हतप्रभ हो गये। हालांकि इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने नारे लगाने वालों में से दो को पकड़ लिया। फिर उनकी जमकर पिटाई की गयी।


ताजमहल में उमड़ी थी भारी भीड़

दरअसल आज शाहजहां का उर्स है. लिहाजा ताजमहल में एंट्री फ्री कर दी गयी थी. ताजमहल में फ्री एंट्री का लाभ उठाने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ पडी थी. आगरा में मंगलवार को ताजमहल जाने वाली सड़कें सैलानियों से लबालब भरी थीं. हर गली में भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी. भीड़ के कारण स्मारक परिसर में तो पैर रखने की जगह नहीं बची थी. वहां सुरक्षाबल तैनात थे लेकिन उन्हें इतने ज्यादा लोगों को संभालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड रहा था. भीड़ इतनी कि सारे लोगों की चेकिंग संभव नहीं हो पा रही थी. सुरक्षाकर्मियों की सहायता के वालिंटियर्स लगाए गये लेकिन वे भी फेल हो गये। 


भीड़ के दौरान शर्मनाक करतूत

सुरक्षाकर्मी जब भारी भीड़ को संभालने की जद्दोजहद कर रहे थे उसी दौरान ऐसा वाकया हो गया जो अब तक कहीं नहीं हुआ था. कुछ देशद्रोहियों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये. फिरोजाबाद के रहने वाले एक युवक ने सेंट्रल टैंक के पास भारत मुर्दाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया. ताजमहल की सुरक्षा के लिए तैनात सीआईएसएफ के जवानों से उसे पकड़ा. तभी कुछ ही दूरी पर एक युवक ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये. सीआईएसएफ जवानों ने उसे भी पकड़ा।


दोनों की जमकर हुई पिटाई

देश विरोधी नारे लगाते देख कर वहां मौजूद लोग हतप्रभ हो गये. कई लोगों दोनों युवकों को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन तब तक सीआईएसएफ ने दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया था. सीआईएसएफ जवानों ने उन दोनों की जबरदस्त पिटाई की. लेकिन लोग काफी आक्रोशित थे. लोगों के गुस्से को देखते हुए सीआईएसएफ ने उन्हें हिरासत में ले लिया. बाद में उन्हें स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।