मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट
03-Apr-2023 07:02 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के सासाराम और नालंदा में रामनवमी के मौके पर भड़की हिंसा पर बिहार विधानसभा सोमवार दिन भर गर्म रहा. भाजपा विधायक दंगे और हिंसा के लिए सरकार को जिम्मेवार करार दे रहे थे. वहीं, सत्ता पक्ष इसे बीजेपी की साजिश करार दे रहा था. बिहार विधानसभा में बीजेपी ने कहा-ताजिया पर फूल और रामनवमी जुलूस पर पत्थर, ये नहीं चलने वाला है. वैसे राज्य सरकार बिहारशरीफ और सासाराम की घटना पर सदन के अंदर आधिकारिक वक्तव्य देना चाहती थी लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी इजाजत नहीं दी।
बिहार विधानसभा में सोमवार को दिन भर बिहारशरीफ से लेकर सासाराम में हुई हिंसा पर हंगामा होता रहा. सदन की कार्यवाही इसकी ही भेंट चढ़ गयी. दूसरी पाली में जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो सरकार ने अपने विधेयक पास कराना शुरू किया. इसी दौरान बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने दंगों का मामला उठाया. संजय सरावगी ने कहा कि जिस तरह से बिहारशरीफ में रामनवमी के जुलूस पर पथराव हुआ है उससे यही लगता है कि रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था।
दंगाइयों को प्रशासन का प्रश्रय
संजय सरावगी ने कहा कि प्रशासन दंगाइयों को प्रश्रय दे रहा है. मीडिया में खबरें चल रही हैं कि हिन्दू परिवार वहां से पलायन कर रहे हैं. ताजिया पर फूल और रामनवमी के जुलूस पर पत्थर ये नहीं चलेगा. इस पर सरकार को जवाब देना होगा. ये नहीं चलेगा. संजय सरावगी के बोलने के साथ ही सदन शोर शराबे में डूब गया।
सरकार को वक्तव्य की इजाजत नहीं
सदन में हंगामे के दौरान ही संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी बोलने के लिए उठे. उन्होंने कहा कि बीजेपी के विधायकों ने सासाराम औऱ बिहारशरीफ का मामला उठाया है. अगर विधानसभा अध्यक्ष अनुमति दें तो सरकार आज ही इस मामले पर वक्तव्य देने को तैयार है. लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी अनुमति नहीं दी. लिहाजा शोर शराबे के बीच सरकार ने अपना विधेयक पास करा लिया औऱ सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी।