LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
21-Aug-2021 09:39 PM
KATIHAR: शुक्रवार की रात निकाले गये ताजिया जुलूस के दौरान कटिहार के मूसापुर इलाके में एक गाड़ी पर हमला मामले में पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों मामलों में कुल 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
गौरतलब है कि शुक्रवार रात को बिना अनुमति के मूसापुर में जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान इलाज कराकर पूर्णिया से लौट रहे स्कार्पियो पर सवार मरीज और उनके परिजनों के साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। वाहन पर डंडे से प्रहार कर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया।
कोढ़ा के बीडीओ के बयान पर 63 नामजद और 240 अज्ञात पर प्राथमिकी हुई है। दूसरी प्राथमिकी बरारी निवासी स्कॉर्पियो मालिक नसीम ने दर्ज करायी, जिसमें पांच को नामजद किया गया। 40-50 अज्ञात पर भी प्राथमिकी हुई है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में अब तक 28 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बताया जाता है कि पुलिस के सामने जब जुलूस में शामिल चंद असामाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया तो आसपास के गांवों के लोग भी आक्रोशित हो गये। जिसके बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी ने लोगों को शांत किया। वाहन पर सवार लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
एसपी ने बताया कि जुलूस में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। शनिवार को एसडीपीओ अमरकांत झा के नेतृत्व में मूसापुर गांव में छह थाना की पुलिस ने दर्जनों लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। अन्य की गिरफ्तारी की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।