Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
17-Jan-2024 07:08 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बैठे पैसेंजर उस वक्त हैरान रह गये जब टेकऑफ से ठीक पहले पायलट ने विमान उड़ाने से ही मना कर दिया। इंडिगो के पायलट का कहना था कि अभी उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है इसलिए वह अभी फ्लाइट उड़ा नहीं सकता। इतना कहकर पायलट अपने घर चले गये।
जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक यात्री विमान में ही बैठे रहे और पायलट के आने का इंतजार करते रहे। विमान कब टेकऑफ करेगी बार-बार यह सवाल यात्री एयर होस्टेस से कर रहे थे लेकिन सही जानकारी नहीं मिल रही थी। फिर दिल्ली से आने वाली फ्लाइट से अतिरिक्त पायलट को पटना बुलाया गया। यह जानकारी मिलने के बाद एयर होस्टेस ने यात्रियों को बताया कि दिल्ली से पायलट निकल चुके हैं पटना पहुंचने पर उड़ान भरेंगे। सभी पैसेंजर को बिठाकर पायलट के अचानक जाने से सभी पैसेंजर परेशान थे। किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है?
मामला इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-126 की है। जिस वक्त पायलट फ्लाइट को उड़ाने की तैयारी कर रहा था इसी वक्त मां की मौत की सूचना मिली। इस बात को लेकर पायलट काफी सदमे में चला गया। अब वो इस स्थिति में नहीं था कि विमान उड़ा सके। पायलट ने विमान उड़ाने से मना कर दिया और फिर अपने घर की ओर निकल गये। लेकिन इससे पहले उन्होंने यह कहा कि मेरा दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। इस स्थिति में मैं फ्लाइट नहीं उड़ा सकता।
पायलट की इस बात को सुनकर विमान में बैठे यात्री भी हैरान रह गये। जिसके बाद इंडिगो एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को बताया गया कि पायलट की मां की मौत हो गयी है। मां की मौत की खबर सुनकर वे काफी घबरा गये हैं। वे काफी सदमे में हैं इसलिए उन्होंने विमान को उड़ाने से इनकार कर दिया है। दूसरे पायलट को दिल्ली से बुलाया गया है। उनके पटना पहुंचने पर उड़ान भरेंगे।