बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
08-Oct-2023 08:22 AM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : खबर जमुई से निकल कर सामने आ रही है। जहां सीआरपीएफ 215 बटालियन का एक जवान की शनिवार की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद इलाके में मातम का माहौल क़याम हो गया है। आस - पास के लोग भी सेना के जवान की अंतिम दर्शन को लेकर अस्पताल के बाहर जमावड़ा लगाए हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ 215 बटालियन के मृतक जवान की पहचान नवादा जिले के कौवाकोल थाना अंतर्गत महापुर निवासी उपेंद्र सिंह का 40 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में किया गया। यह मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय में फिलहाल तैनात था। अभिषेक की शनिवार की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद साथी जवानों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल आनंद फानन में लाया गया जहां मौजूद चिकित्सक देवेंद्र कुमार ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, चिकित्सकों को आशंका है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि, सही और सटीक जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। घटना की जानकारी के बाद जवान भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक जवान के दो बच्चे हैं जवान की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बटालियन जवान की मौत की जानकारी के बाद कैंप में साथ में रह रहे जवानों के बीच मातम छा गया।
इधर, घटना की जानकारी के बाद टाउन थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि एक सीआरपीएफ जवान की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई थी।