बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
17-Aug-2023 04:22 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां ताबड़तोड़ बमबाजी की घटना से रीजेंट सिनेमा समेत आसपास का इलाका थर्रा उठा। बुधवार की रात बेखौफ बदमाशों ने पहले तो गार्ड के साथ बदसलूकी की और बाद में सिनेमा हॉल परिसर में बम फेंक दिया। गुरुवार को दिल्ली दौरे से पटना पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बढ़ते क्राइम पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बिहार में क्राइम कंट्रोल में है और अपराध की घटनाएं कम हुई हैं।
दरअसल, बुधवार की देर रात बेखौफ बदमाशों ने रीजेंट सिनेमा हॉल परिसर में दो बम फेंका था। बमबाजी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस के मुताबिक दो बम फेंके गए थे, जिसमें से एक बम ब्लास्ट नहीं हुआ था। वहीं रीजेंट सिनेमा के आईटी मैनेजर ने बताया है सीसीटीवी का जो फुटेज सामने आया है उसमें बम फेंकने वाला बदमाश पहले गार्ड से बहस करता दिख रहा है और बाद में बम फेंककर फरार हो गया, अगर बम फटता को कई लोगों की मौत हो सकती थी।
उधर, गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब दिल्ली से पटना लौटे तो मीडियाकर्मियों ने बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर जब उनसे सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री ने ऐसे जवाब दिया कि जैसे बिहार में क्राइम नाम की कोई चीज ही नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि कहां आपराधिक घटना घट रही है.. कितना कम है अपराध यहां। जरा फीगर देख लीजिये, बहुत कम है अपराध.. कोई बिना मतलब का बोलता रहता है।