खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
11-Nov-2021 05:20 AM
DESK : T20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से मात दे दी है। इसके साथ ही फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड पहली टीम हो गई है। न्यूजीलैंड में T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार जगह बनाई है। अबू धाबी में खेले गए दिलचस्प मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 166 रन बनाए थे जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने छह बॉल से रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड की तरफ से ओपनर बल्लेबाज मिचेल ने 43 गेंदों पर 72 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 4 चौके भी लगाए। जेम्स नीशम में 11 गेंदों में 27 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। नीशम में 3 छक्के और एक चौका लगाया। मैच में नीशम की बल्लेबाजी टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी की शुरुआत बेहद खराब रही थी मार्टिन गप्टिल केवल 4 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए थे जबकि कप्तान केन विलियमसन 5 रन पर आउट हो गए थे। इसके बाद मिचेल और कॉन्वे में ने तीसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़े। कॉन्वे में ने 38 गेंदों पर 46 रन बनाए और वह बाद में रन आउट हो गए।
एक वक्त था जब न्यूजीलैंड की टीम में केवल 15 ओवर में 107 रन पर अपने चार विकेट खो दिए थे लेकिन इसके बावजूद कीवी टीम ने इंग्लैंड की टीम को हरा दिया। इंग्लैंड की टीम की तरफ से बल्लेबाजी अच्छी रही इंग्लैंड ने शुरुआती झटकों के बाद 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद आगे के बल्लेबाजों ने अच्छी पारी खेली इंग्लैंड की तरफ से अली ने दो छक्कों की मदद से 37 गेंदों में 51 रन बनाए। वह नॉट आउट रहे। न्यूजीलैंड का मुकाबला अब दूसरे सेमीफाइनल में जीत हासिल करने वाली टीम से फाइनल में होगा।