ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय खिलाड़ियों का एलान, इन 15 प्लेयर्स को...

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय खिलाड़ियों का एलान, इन 15 प्लेयर्स को टीम में मिली जगह

27-Aug-2024 01:31 PM

By First Bihar

DESK: टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान कर दिया गया है। टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है जबकि स्मृति मंधाना को टीम का वाइस कैप्टन बनाया गया है।


दरअसल, आगामी 3 अक्टूबर से यूएई में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। पहले सीजन में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ प्रतियोगिता में ग्रुप ए में रखा गया है।


ऑलराउंडर हरमनप्रीत टीम की कैप्टन बनाई गई हैं जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। इसके अलावा शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिक्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीनव को टीम में जगह मिली है। इसके अलावा उमा छेत्री तनुजा कंवेर और साइमा ठाकोर को रिजर्व में रखा गया है।


बता दें कि इस टूर्नामेंट के 23 मैच दुबई में होंगे। 17 अक्टूबर को पहला और 18 अक्टूबर को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए एक रिजर्व डे है। टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। 4 अक्टूबर को भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा। इसके बाद 6 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच मुकाबला होगा। तीसरा मैच 9 अक्टूबर को भारत-श्रीलंका के बीच और 13 अक्टूबर को भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।