बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत
23-Oct-2022 05:42 PM
DESK : मेलबर्न में खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया है। भारत की इस शानदार जीत के हीरो विराट कोहली रहे। विराट ने सिर्फ 53 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को लगभग हारी हुई बाज़ी को जीत में बदल दिया। बता दें कि पाकिस्तान ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने अंतिम गेंद पर लक्ष्य का पीछा किया और शानदार जीत हासिल की।
रोमांचक मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल पर एक रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। विराट कोहली की कमाल की पारी के दमपर टीम इंडिया ने इस मैदान में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत के लिए 160 रन बनाने थे जिसे भारतीय टीम ने आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया। जब रोहित-राहुल फेल हुए तब कोहली ने जिम्मेदारी संभाली और आखिर तक टिके रहे। विराट कोहली ने 53 बॉल में 82 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं हार्दिक पंड्या ने 40 रनों की पारी खेली।
बता दें कि इस मुकामले में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं थी और कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल के जल्दी विकेट गंवा दिए थे। सूर्यकुमार और अक्षर पटेल भी अच्छी पारी नहीं खेल पाए जिससे भारत का स्कोर 4 विकेट पर 31 रन हो गया था। बाद में विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की 113 रनों की साझेदारी से भारत हारी हुई बाजी जीत गया। भारतीय की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत तमाम बड़े नेताओं ने बधाई दी है।