ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / news / कोरोना के आगे सोनू सूद भी मजबूर, लोगों की मदद नहीं कर पाने...

कोरोना के आगे सोनू सूद भी मजबूर, लोगों की मदद नहीं कर पाने पर बोले.. हम फेल हो गए

20-Apr-2021 03:18 PM

DESK : पिछले साल लाखों कोरोड़ो लोगों के लिए मसीहा बने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी देश के स्वास्थ्य व्यव्स्था के सामने हाथ खड़े कर दिए हैं। हाल ही में कोरोना संक्रमित हुए सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने में भी सरकार के हेल्थ सिस्टम के समक्ष घुटने टेक दिए हैं। दरअसल, उन्होंने ट्वीट किया है। सोनू ने बताया कि अब वह भी कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद नहीं कर पा रहे हैं। बीते कई महीनों से गरीबों के मसीहा बने सोनू सूद भी अब कोरोना के सामने मजबूर हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए निराशा जताई है। 


एक्टर ने सोमवार रात एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि उनसे 570 बेड के लिए अनुरोध किया गया था, जिसमें वह सिर्फ 112 की व्यवस्था ही कर पाए हैं। इसके साथ ही सोनू ने यह जानकारी भी दी कि उन्होंने 1477 रेमडिसिविर की रिक्वेस्ट की थी, लेकिन वह सिर्फ 18 की ही व्यवस्था कर पाए। उन्होंने आगे कहा कि 'हां, हम फेल हो गए. क्योंकि हमारा हेल्थ केयर सिस्टम भी असफल हो गया.'


अभिनेता के इस ट्वीट के बाद उनके कई फैंस भी दुखी हो गए हैं और अब ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि हाल ही में सोनू सूद भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर पर शेयर की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि वह होम क्वारंटाइन रहकर अपना इलाज जारी रखेंगे।


आप याद कीजिये उस दौर को जब देशभर में पिछले साल लॉकडाउन लगाया गया था, उस दौरान सोनू सूद ने काफी संख्या में लोगों की मदद की थी। जो लोग अपने घर वापस नहीं जा पा रहे थे, उन सभी को एक्टर ने घर भेजा था। जिसमें बिहार के लाखों लोग भी शामिल थे, जो दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में रहकर मजदूरी करते हैं.