ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / news / स्वतंत्रता दिवस के दिन बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग...

स्वतंत्रता दिवस के दिन बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग में जारी किया अलर्ट

14-Aug-2023 06:56 AM

By First Bihar

PATNA : पटना समेत प्रदेशभर के अधिकतर हिस्सों में मानसून कमजोर होता हुआ नजर आ रहा है। उत्तर बिहार को छोड़कर राजधानी पटना समेत अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग में 15 अगस्त तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग ने कहा कि, 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन पटना, गया, नवादा, अरवल, औरंगाबाद, कैमूर खगड़िया, नालंदा, बक्सर, मुंगेर, रोहतास, वैशाली, शिवहर शेखपुरा, सारण में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। 


लेकिन मौसम शुष्क रहेगा, जबकि राज्य के अन्य जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वी व पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। पटना समेत अन्य कुछ जिलों में सोमवार को बादल छाए रहने के साथ आंशिक बूंदाबांदी की संभावना है।


आपको बताते चलें कि, अभी मानसून ट्रफ गोरखपुर, दरभंगा, मालदा होते हुए नागालैंड क गुजर रही है। इससे उत्तरी भागों में वर्षा की संभावना बनी हुई है। रविवार को उत्तरी भागों के पूर्वी चंपारण के ललबेगियाघाट में 97.0 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं अन्य जिलों में आंशिक बारिश हुई है। पटना में बारिश न होने से उमस रही और लोग पसीने से परेशान रहे। सोमवार को भी यहां उमस भरा मौसम रहने के आसार हैं।