मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
09-May-2024 07:44 PM
By First Bihar
MUNGER : मुंगेर में स्वास्थ विभाग में फर्जी तरीके से बहाल लैब टेक्नीशियन पर स्वास्थ विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सभी की सेवा समाप्त कर दी गयी है। वहीं फर्जी बहाल हुए लैब टेक्नीशियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लैब टेक्नीशियन की बहाली फर्जी लेटर निकालकर वर्ष 2022 में की गई थी।
तब से ये लोग ड्यूटी पर आ रहे थे और विभाग से वेतन भी उठा रहे थे। लेकिन जब वेतन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी को ऑनलाइन किया गया तब इस मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी। मुंगेर सिविल सर्जन विनोद कुमार सिन्हा ने लेटर जारी करते हुए सभी फर्जी कर्मियों की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया है। साथ ही सीएस के निर्देश पर पीएचसी अधिकारी ने सम्बन्धित थानों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।
इन फर्जी आदेश पत्र में तारापुर अनुमंडल में तीन, हवेली खड़गपुर में तीन और संग्रामपुर में दो लोगों की नियुक्त की गई थी। ये सभी फर्जी कर्मी अप्रैल, 2022 में अपने कार्यस्थल पर योगदान कर चुके थे। लेकिन जब विभाग को इनकी फर्जी नियुक्ति की भनक लगी तो ये सभी मार्च-अप्रैल, 2024 से फरार हो गये। सिविल सर्जन विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि कुल आठ फर्जी प्रयोगशाला प्रावैधिक की सेवा समाप्त करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है।