ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बिहार विधान मंडल में आज भी हंगामे के आसार, महिला सुरक्षा और अपराध पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Bihar bus accident : बिहार में भीषण सड़क हादसा: बस-कार की जोरदार टक्कर में दो की मौत, गैस कटर से निकाले गए शव मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: दो लाख तक की मदद के लिए महिलाओं को देने होंगे हज़ारों रुपए, आसान भाषा में समझें पूरा नियम Bihar MDM Scheme : अब नहीं होगी वेतन की टेंशन! स्कूलों में काम करने वाले इनलोगों को अब इस तरह से मिलेगी हर सूचना; बैंक के चक्कर खत्म school staff action : 11 फरवरी को बिहार के स्कूलों में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, वरना चली जाएगी नौकरी; डायरेक्टर ने जारी किया आदेश Bihar Job Camp 2026 : बिहार में 10-25 फरवरी तक मेगा भर्ती, 150 पदों पर ऑन-स्पॉट चयन; आप भी इस तरह कर सकते हैं अप्लाई Bihar weather news : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: कभी ठंड तो कभी तेज धूप, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत

स्वास्थ्य विभाग में फर्जी बहाली का खुलासा, 5 साल तक बिना सैलरी किया काम, ऐसे खुली पोल

स्वास्थ्य विभाग में फर्जी बहाली का खुलासा, 5 साल तक बिना सैलरी किया काम, ऐसे खुली पोल

24-Aug-2022 07:21 AM

MUZAFFARPUR: बिहार में फर्जीवाड़े के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बार स्वास्थ्य विभाग में फर्जीवाड़ा का खेल चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लगभग 12 लोगों से बिना सैलरी भुगतान के 5 साल से काम कराया गया। इसके लिए सभी ने 5-5 लाख रुपए घुस भी दिए थे। लेकिन जब एक महिला ने मंगलवार को सदर थाने में एफआईआर कराई, तब फर्जी बहाली की पोल खुली। महिला ने थाने में आवेदन देकर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। लगातार 5 साल तक काम करने पर भी जब सैलरी  नहीं मिली तो ये कर्मी बहाली को लेकर खुद ही जांच में जुट गए। पता चला कि वे बिचौलियों के शिकार हुए हैं। साल 2016 से 2021 तक स्वास्थ्य विभाग में फर्जी लेटर हेड पर मुजफ्फरपुर समेत विभिन्न जिलों में पोस्टिंग हुई। बड़ा बाबू ने स्थानांतरण भी किया। 



मंगलवार को ठगे जाने की जानकारी मिलने पर समस्तीपुर के बंगरा थाने के कुबौली राम निवासी कुमार गौरव की पत्नी रीना कुमारी ने यहां सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला सामने आते ही पुलिस एक्शन में आ गई।  



दिए गये आवेदन में रीना ने बताया कि वह नौकरी खोज रही थी। उनके पहले नरिचित मधुबनी के मधवापुर थाना अंतर्गत अंदौल के रहने वाले अवधेश ठाकुर उर्फ भिखारी ठाकुर और पटना के जक्कनपुर थाने के लक्ष्मी सागर कॉलोनी के रहने वाले गिरिजानंद पांडेय इनसे कांटेक्ट किया। कई लोगों को नौकरी दिलाने का दावा करते हुए प्रमाण पत्र मांगे। विश्वास होने पर रीना ने प्रमाण पत्र, 100-100 रुपए के सादा स्टांप पेपर के साथ कदी, बैंक खाते में और ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए 5 लाख रुपए दे दिए।