ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, बिना अस्पताल गये 705 डॉक्टर सरकारी खजाने से उठाते हैं वेतन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, बिना अस्पताल गये 705 डॉक्टर सरकारी खजाने से उठाते हैं वेतन

07-Oct-2022 08:46 PM

PATNA: एक ओर बायोमेट्रिक अटेंडेंस का विरोध बिहार के डॉक्टर्स कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव डॉक्टरों के अस्पतालों से गायब रहने पर नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि बिना अस्पताल गये ही बिहार के 705 डॉक्टर्स सरकारी खजाने से वेतन उठा रहे हैं।


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकारी अस्पतालों के 705 डॉक्टरों की लिस्ट आई है जिसमें इस बात का जिक्र है कि डॉक्टर्स 6 माह से ज्यादा समय से अस्पताल गये ही नहीं हैं लेकिन सरकारी खजाने से हर महीने सैलरी उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक डॉक्टर ऐसा भी है जो 12 साल से अपने तैनाती वाले अस्पताल में ड्यूटी नहीं की लेकिन वेतन उठा रहे हैं। 


आगे उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात का दुख है कि ग्रामीण इलाकों में जिनकी पोस्टिंग की गयी है वैसे डॉक्टर ड्यूटी पर जाते ही नहीं हैं। शहर में रहकर वे प्राइवेट क्लिनिक में प्रैक्टिस करते हैं। जो बहुत ही गंभीर मामला है। इस मामले पर कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।