खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
20-Jun-2023 11:11 AM
By First Bihar
PATNA: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पिछले दिनों पटना में आयोजित बिहार पुलिस एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान तेजस्वी ने पुलिस को जनता का मित्र बताते हुए कहा था कि बिहार के लोग पुलिस के पास अपनी समस्या लेकर जाने से डरते हैं। तेजस्वी के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर तेजस्वी यादव को लालू-राबड़ी के शासनकाल की याद दिलाई है।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि लालू प्रसाद ने 1990 में गद्दी संभालने के साथ ही पुलिस के मनोबल को गिराने और पुलिसकर्मियों को नीचा दिखने का खेल शुरू कर दिया था। अपराधियों ने सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री के सहयोग से पुलिस महकमे को पंगु बना दिया था। मुख्यमंत्री आवास से चलने वाले अभियान में गुंडों के द्वारा पुलिस को आर्डर दिए जाते थे और राज्य में गुंडा राज- जंगल राज की स्थापना कर दी गई थी। तेजस्वी यादव उस समय अबोध शिशु थे। पुलिस वालों की सामूहिक हत्या भी लगातार हो रही थी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि कहा कि आज भी सरकार में भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की चलती है और ईमानदार पुलिस अधिकारियों को शंटिंग कर दिया गया है। सत्ताधारी दल के द्वारा अपराधियों का संरक्षण किया जा रहा है। सिपाही को सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गए बैरकों में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। आज राज्य में अपराधियों हौसले बुलंद हैं। पुलिस के जवान गश्ती के दौरान डरे हुए रहते हैं। महिला पेट्रोलिंग पार्टी का तो और भी बुरा हाल है। वे अपराधियों के डर से गाड़ी से नीचे उतरे से भी परहेज करती हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस भी आज भ्रष्टाचारी राज्य व्यवस्था का अभिन्न अंग बन गई है।दारू और बालू के खेल में सरकार ने पुलिस को उलझा दिया है और सत्ताधारी दलों के लिए पुलिस अवैध उगाही का साधन बन गई है। विजय सिन्हा ने कहा है कि तेजस्वी यादव से स्वास्थ्य विभाग तो संभल नहीं रहा है और वे अलग से गृह विभाग पर दावा कर रहे हैं।