Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा
27-May-2024 05:50 PM
By First Bihar
DELHI: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल केस में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को कोर्ट ने राहत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। विभव ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी।
दरअसल, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी मेडिकल जांच कराई थी। मेडिकल रिपोर्ट में मारपीट की पुष्टि होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री के आरोपी पीए विभव कुमार के खिलाफ एक्शन लेते हुए 18 मई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए विभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद विभव की अग्रिम जमानत वाली याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद कोर्ट ने विभव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस बीच विभव कुमार ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई थी।
तीस हजारी कोर्ट ने सोमवार को विभव कुमार की याचिका पर सुनवाई की। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने विभव को राहत देने से इनकार कर दिया और उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। ऐसे में विभव कुमार अब कोर्ट के इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दे सकते हैं।