ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / स्वर्ण कारोबारी से 20 लाख के चांदी की लूट, बंगाल से 30 किलो...

स्वर्ण कारोबारी से 20 लाख के चांदी की लूट, बंगाल से 30 किलो चांदी लेकर बिहार पहुंचा था शख्स

24-Jun-2022 04:42 PM

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक स्वर्ण कारोबारी से करीब 20 लाख रुपए की चांदी लूट ली। स्वर्ण कारोबारी कोलकाता से 30 किलो चांदी के गहने लेकर भागलपुर पहुंचा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने गहनों से भरा थैला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि स्वर्ण कारोबारी रतनलाल कोलकाता से करीब 30 किलों चांदी के आभूषण लेकर भागलपुर पहुंचे थे। भागलपुर बस स्टैंड में बस से उतरने के बाद कारोबारी ने गहनों से भरा थैला अपने बेटे को दे दिया और किसी काम से जाने की बात कहकर वहां से चला गया। कारोबारी का बेटा पवन गहनों से भरा थैला लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने गहनों का थैला छीन लिया और फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कारोबारी के बेटे के बयान के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने लूटकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।