BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
03-May-2023 01:06 PM
By First Bihar
PATNA : बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार आने वाले हैं और इसको लेकर बिहार में सियासत तेज है। राजद जहां लगातार विरोध में बयानबाजी कर रहा है, तो वहीं कुछ हिंदू संगठन और सामाजिक संस्था बाबा के समर्थन में आ गए हैं। इसी कड़ी में अब सवर्ण सेना के तरफ से बाबा बागेश्वर ने खुले तौर अपना समर्थन दिया है।
दरअसल, आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री राजद नेताओं के निशाने हैं. पहले तेज प्रताप यादव ने बागेश्वर बाबा को लेकर तीखी टिप्पणी की तो राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी तल्ख बातें कहीं. इसके बाद मंत्री चंद्रशेखर ने भी बागेश्वर बाबा को लेकर विवादित बयान दे दिया। जिसके बाद अब बाबा के समर्थन में सवर्ण सेना के अध्यक्ष भागवत शर्मा ने कहा कि, राजद के लोग ईसाई धर्म को मानने वाले लोग है। हमलोग बाबा बागेश्वर धाम का विरोध करने वाले का जोरदार विरोध करेंगे।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, हमलोगों ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री को सुरक्षा देने का शपथ लिया है। हमारी सेना में लाखों लोग है। हमलोगों ने आज यह शपथ लिया है कि, बाबा बागेश्वर का विरोध करने वाले का हम मुहंतोड़ जवाब देंगे। जो भी बाबा का विरोध करेगा वो सही सलामत नहीं बचेगा। इस बात का एलान सवर्ण सेना ने कर दिया है। हमारी सेना राजद के मंत्री से निपटने को तैयार हैं, अगर वो विरोध करेंगे तो हमलोग उनको भी जवाब देंगे।
आपको बताते चलें कि, धीरेंद्र शास्त्री 12 मई को ही पटना आ रहे हैं क्योंकि 13 से कार्यक्रम है। उनका कार्यक्रम पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ प्रांगण में होगा। यह मठ प्रांगण पूरे 600 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें बाबा के हनुमत कथा प्रवचन के लिए तीन लाख स्क्वायर फीट में पंडाल बन रहा है। भूमि पूजन हो गया है। इसमें करीब एक लाख भक्तों के बैठने की व्यवस्था की गई है। भक्तों की गाड़ियों की पार्किंग के लिए 15 लाख स्क्वायर फीट में पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है।