IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या
05-Feb-2022 02:14 PM
DESK : बॉलीवुड की स्वर कोकिला और भारत रत्न सम्मानित सिंगर लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित होने के चलते पिछले 27 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती हैं. अब खबर आ रही है कि स्वर कोकिला की हालत बेहद गंभीर हो गई है. उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है. वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. मुंबई शहर के मंत्री असलम शेख ने ली डॉक्टर्स से उनके स्वास्थ्य की जानकारी.
बता दें कि लता मंगेश्कर 92 साल की हैं और उन्हें उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं. इस बीच देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं की जा रही हैं. पिछले दिनों जानकारी मिली थी कि गायिका लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है. उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी.
हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं, डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुई है. इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
अपने सात दशक के लंबे करियर में, लता मंगेशकर ने कई फिल्मों में भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं. उनके गाने आज भी सुने जाते हैं. लता मंगेशकर को सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्मविभूषण, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड समेत दर्जनों पुरस्कार से नवाजा जा चुका है.