BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
01-Aug-2024 03:53 PM
By First Bihar
DELHI: पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में तीसरा मेडल आया है। शूटिंग इवेंट में स्वप्निल कुसाले ने भारत को तीसरा ब्रॉन्ज दिलाया है। इससे पहले शूटिंग में मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया था जबकि सबसे पहले मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल हासिल कर इतिहास रच दिया था। पीएम मोदी ने भारत की झोली में तीसरा कांस्य लाने वाले शूटर स्वप्निल कुसाले को बधाई दी है और कहा है कि इस उपलब्धि से हर भारतीय खुशी से भर गया है।
दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन स्वप्निल कुसाले ने ओलंपिक डेब्यू में पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया। 451.4 के स्कोर के साथ उन्होंने अंत तक लड़ाई लड़ी और भारत को ये पदक जिताया। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में तीसरा पदक आ गया है।
स्वप्निल कुसाले की इस उललब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “स्वप्निल कुसाले का असाधारण प्रदर्शन! #ParisOlympics2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनका प्रदर्शन विशेष है क्योंकि उन्होंने बहुत अधिक लचीलापन और कौशल दिखाया है। वह इस श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं। हर भारतीय खुशी से भर गया है.”
इससे पहले पेरिस में भारत को पहला और दूसरा पदक दिलाने वाली मनु भाकर को बधाई दी थी। पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल भारत की झोली में आया था और मनु भाकर निशानेबाजी में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई थीं। पीएम मोदी ने खुद फोन कर मनु भाकर से बात की थी और कहा था कि पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में राइफल ने दगा कर दिया था, मगर इसबार तुमने सभी कमियों को पूरा कर मेडल अपने नाम कर लिया है।