ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / BIHAR NEWS : नहर में मिला संदिग्ध शव, इलाके में मचा हड़ंकप; परिजनों...

BIHAR NEWS : नहर में मिला संदिग्ध शव, इलाके में मचा हड़ंकप; परिजनों में मातम का माहौल

23-Dec-2024 01:25 PM

By First Bihar

NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां नहर में एक अज्ञात शव बरामद हुआ जिसे देख इलाके में सनसनी फैल गई है। इसके बाद फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की हकीकत बता पाएगी।


नवादा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वारिसअलीगंज थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास नहर में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरे इलाके में सनसनी फैल गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सोमवार की सुबह ग्रामीण जब सैर के लिए निकले तो नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।


शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक मजदूर वर्ग का हो सकता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी हत्या की वजह क्या है। मृतक युवक कहां का रहने वाला है इसकी भी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नहर से निकालने की प्रक्रिया में जुट गई है।


इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए जल्द ही जरूरी कदम उठाए जाएंगे।