ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

दिल्ली के बाद केजरीवाल की नजर बिहार पर, सुशील सिंह AAP के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

05-Mar-2020 12:19 PM

PATNA : दिल्ली विधानसभा चुनाव में जोरदार जीत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव पर अपनी नजर टिका दी है. इस साल के अंत में बिहार विधानसभा के चुनाव होने हैं और अभी से आम आदमी पार्टी ने अपनी सांगठनिक ताकत मजबूत करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की कमान सुशील कुमार सिंह को सौंपी है. 4 मार्च को दिल्ली में आयोजित केंद्रीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक में सुशील कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया.


सुशील सिंह शत्रुघ्न साहू की जगह लेंगे. पीएसी की बैठक में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, आतिशी राघव चड्ढा जैसे बड़े नेताओं ने बिहार के प्रभारी और सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में यह फैसला किया है. बिहार में सुशील सिंह शुरुआती दिनों से आम आदमी पार्टी के लिए काम करते रहे हैं और दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनको प्रचार की जिम्मेदारी भी मिली थी.


सुशील सिंह को आप का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू कुमार प्रकाश ने कहा है कि सुशील सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में नए सिरे से संगठन को धारदार बनाने की शुरुआत की जाएगी.