ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / news / बाढ़ में तीन दिन तक कैद रहे डिप्टी सीएम हुए एक्टिव, जहां पानी...

बाढ़ में तीन दिन तक कैद रहे डिप्टी सीएम हुए एक्टिव, जहां पानी निकला वहां निरीक्षण करने निकले सुशील मोदी

01-Oct-2019 03:49 PM

PATNA : बाढ़ के बीच 3 दिनों तक घर में कैद रहने वाले बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी अब एक्टिव हो गए हैं। सुशील मोदी ने आज राजधानी के पहाड़ी संप जाकर उन इलाकों का निरीक्षण किया जहां बाढ़ का पानी निकल चुका है। नगर निगम की टीम पानी निकालने का काम सुबह से कर रही है और अब सुशील मोदी भी सड़क पर दिखने लगे हैं। मोदी ने कहा कि संप हाउस तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जो टीवी टावर के पास संप हाउस है वह डूब चुका है। 

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने राजधानी के कई इलाकों में का निरीक्षण किया और आपदा से प्रभावित हुए लोगों से बातचीत भी की। सुशील मोदी ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि जल्द से जल्द रिहायशी इलाकों में जमा पानी निकालें। 

सुशील मोदी ने उम्मीद जताई है कि अगले 24 घंटे के अंदर पटना के ज्यादातर इलाकों से पानी निकाल दिया जाएगा। आपको बता दें कि राजेंद्र नगर इलाके में स्थित अपने पुश्तैनी घर में सुशील मोदी बाढ़ के बीच 3 दिन तक फंसे रहे। आखिरकार सोमवार के दिन रेस्क्यू कर जिला प्रशासन ने उन्हें बाहर निकाला।