ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

आंतरिक विरोधों के चलते गिरी कर्नाटक सरकार, सुशील मोदी ने कहा- बीजेपी का नहीं है कोई लेना देना

24-Jul-2019 06:49 PM

By 9

PATNA: डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने एक ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि आंतरिक विरोधों के चलते कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीयू गठबंधन की सरकार गिरी है. इस सरकार के गिरने में बीजेपी का कोई लेना देना नहीं है. कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि दोनों घटक दलों में जनता की सेवा का भाव नहीं, बल्कि सत्ता का मेवा लूटने की आंतरिक स्पर्धा अपने चरम पर पहुंच गई थी. राज्य में 105 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जनादेश लेकर आयी थी, लेकिन 78 विधायकों वाली कांग्रेस ने 37 विधायकों वाले जेडीएस को सीएम की कुर्सी का लालच देकर लोगों पर ऐसी पंगु सरकार थोपी, जो कोई काम नहीं कर पायी। कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के पास जब केवल आठ विधायकों की कमी थी और बहुमत सिद्ध करने के लिए येदुरप्पा सिर्फ सात दिन का समय मांग रहे थे, तब उन्हें केवल 24 घंटे का समय देने के लिए कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी. सुशील मोदी ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी निशना साधा और कहा कि राहुल गांधी को कर्नाटक पर कुछ बोलने से पहले अपनी तरफ देखना चाहिए. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट