ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी

Home / news / जानिए.. नीतीश के सपोर्ट में किये गए सुशील मोदी के ट्वीट के साथ...

जानिए.. नीतीश के सपोर्ट में किये गए सुशील मोदी के ट्वीट के साथ क्या हुआ? क्यों डिप्टी सीएम के ट्विटर हैंडल से गायब हुए ट्वीट

11-Sep-2019 06:29 PM

By 13

PATNA : 2020 में एनडीए का चुनावी चेहरा कौन होगा इस विवाद में जेडीयू और बीजेपी के बीच रिश्ते में तल्खी बढ़ा दी है. इस तल्खी को कम करने के लिए डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने आज सुबह ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार को 2020 के लिए एनडीए का कैप्टन बताया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही सुशील मोदी का यह ट्वीट उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से गायब हो गया. चर्चा हुई कि सुशील मोदी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन फर्स्ट बिहार झारखंड आपको बता रहा है कि आखिर मोदी के ट्वीट के साथ क्या हुआ. https://youtu.be/n4-TtvwRF4o सुशील मोदी ने नीतीश कुमार के समर्थन में जो ट्वीट किया था दरअसल वह उन्होंने मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा. जिसकी वजह से उनका यह ट्वीट ट्वीट एंड रिप्लाई सेक्शन में चला गया सुशील मोदी के ट्विट्स में नीतीश के समर्थन वाला ट्वीट नहीं दिखने के कारण इस बात का कंफ्यूजन पैदा हुआ कि सुशील मोदी ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिया है जबकि ऐसा नहीं है. सुशील मोदी की तरफ से किया गया ट्वीट अब भी उनके ट्विटर हैंडल पर ट्वीट एंड रिप्लाई सेक्शन में दिख रहा है. टि्वटर हैंडल पर यह फीचर होता है कि जब आप किसी ट्वीट को किसी दूसरे व्यक्ति के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए शेयर करते हैं तो वह ट्विट्स एंड रिप्लाई सेक्शन में चला जाता है. अमूमन लोग ट्वीट सेक्शन को देखकर ही यह मान लेते हैं कि किसी व्यक्ति ने अपने टि्वटर हैंडल पर क्या पोस्ट किया है. इसी कन्फ्यूजन के कारण सुशील मोदी के ट्वीट पर बात का बतंगड़ बन गया लेकिन फर्स्ट बिहार झारखंड आपको इसकी पूरी असलियत बता रहा है.