UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
16-Feb-2020 07:20 PM
PATNA: डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव की बेरोजगारी हटाओ यात्रा को लेकर सवाल उठाया है. मोदी ने कहा कि बिहार में जिनके राज में गरीबों को रोजी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ा अब उनके वारिस अब "बेरोजगारी हटाओ यात्रा" निकाल कर जनता को धोखा देना चाहते हैं.
लालू गुनहगार के बदले बनते हैं पीड़ित
मोदी ने कहा कि चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को गुनहगार की बजाय पीड़ित साबित करने के लिए उनके साथ अन्याय होने की बात बार-बार कहते हैं, ताकि यह झूठ ही सच मालूम पड़ने लगे. मोदी ने कहा कि ये लोग संविधान बचाओ यात्रा की नौटंकी करते हैं, उन्हें इसी संविधान के दायरे में काम करने वाली न्यायपालिका और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है. क्या न्यायपालिका पर देश का भरोसा तोड़ना संविधान की रक्षा करना है?
कांग्रेस ने गरीबों के लिए नहीं किया काम
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी "गरीबी हटाओ" का नारा देकर सत्ता पायी थी, लेकिन उसने गरीबी दूर करने वाले कोई काम नहीं किये. उसके राज में गैस कनेक्शन के लिए पैरवी करानी पड़ती थी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने बिना पैरवी-बिचौलिये के 9 करोड़ गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिये. कांग्रेस अमीरों को फोन कॉल पर करोड़ों रुपये का कर्ज बांट कर बैंकों को खोखला करती रही, जबकि हमारी सरकार ने 38 करोड़ गरीबों के बैंक खाते खुलवाएं.