ब्रेकिंग न्यूज़

IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत

Home / news / मोदी ने कहा- राजबल्लभ और अरूण जैसे राजद के विधायक जीतने पर जनता...

मोदी ने कहा- राजबल्लभ और अरूण जैसे राजद के विधायक जीतने पर जनता की सेवा करने के बदले करते है बेटियों के साथ रेप

09-Jan-2020 08:04 PM

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम  सुशील मोदी ने राजद पर निशाना साधा है. कहा कि राजद के राजबल्लभ यादव और अरूण यादव जैसे विधायक जीतने के बाद जनता की सेवा करने के बदले नाबालिग बेटियों से बलात्कार करते हैं

बिहार की बेटी-बहू इनसे क्या करें उम्मीद

मोदी ने ट्वीट किया कि ‘’जिस पार्टी की सियासी सरपरस्ती मिलने से राजबल्लभ यादव और अरुण  यादव जैसे लोग विधायक बनने पर जनता की सेवा करने के बजाय गरीबों की नाबालिग बेटियों से बलात्कार जैसा अपराध करते हैं, उसे दूसरों को " महिला विरोधी" बताने से पहले अपना घर देखना चाहिए.  राजद के दो विधायक जब लालू परिवार की पीड़ित बहू के खिलाफ बयान देते हो, तब बिहार की बेटी-बहू इनसे क्या उम्मीद कर सकती है.राजद के बड़े नेता चमकी बुखार और बाढ़ जैसी आपदा के समय जनता के बीच नहीं दिखे. सदन में जनहित का एक भी सवाल न पूछने वाले नेता केवल सोशल मीडिया  पर सक्रिय रहे. ऐसे ट्विटर ब्वॉय के नेतृत्व में लोकसभा का चुनाव लड़ने पर पार्टी जीरो पर आ गई.  

भरोसेमंद छवि नहीं बना सके

मोदी ने ट्वीट किया कि’’ राजद ने महागठबंधन के घटक दलों से राय लिए बिना 2020 के विधानसभा चुनाव के लिए जिन्हें सीएम- प्रत्याशी घोषित किया, उन पर किसी दल का विश्वास नहीं. वे पिछले 32 महीनों में विरोधी दल के नेता के रूप में कोई भरोसेमंद छवि नहीं बना सके.