ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन

सुशील मोदी ने राजद की तुलना कुत्ते से की, कहा-RJD सुधरने वाली पार्टी नहीं..कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं होती

सुशील मोदी ने राजद की तुलना कुत्ते से की, कहा-RJD सुधरने वाली पार्टी नहीं..कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं होती

01-Nov-2022 01:52 PM

By MUKESH

GOPALGANJ: दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बिहार में सियासी पारा गर्म हो गया है। इसकी तेज धमक गोपालगंज में भी देखने को मिल रही है। बीजेपी राजद पर पूरी तरह हमलावर है। अब तो बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तुलना कुत्ते से कर दी है।


पूर्व डिप्टी सीएम व राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने गोपालगंज में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कुत्ते की दुम से राजद की तुलना की है। सुशील मोदी ने गोपालगंज में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि जिस तरह कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती है। उसी तरह बिहार में राजद कभी सुधर नहीं सकती। वह अपराधियों और भ्रष्टाचार में संलिप्त पार्टी है। उसका सांठ-गांठ हमेशा अपराधियों के साथ रहता है।


दरअसल सुशील मोदी आज मंगलवार को गोपालगंज में बीजेपी एमएलसी राजीव सिंह उर्फ गप्पू सिंह के एक होटल में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। वे रोड शो पर निकलने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सुशील मोदी ने कहा की राजद किस चरित्र के लोगों को टिकट दी है। 


उनके नेता जब गोपालगंज में रोड शो और चुनावी सभा करते है तब उनके साथ कौन लोग मंच साझा करते है। ये वही लोग है जो जबरन दूसरों का जमीन मकान कब्जा करते है। जो शराब माफिया है। सुशील मोदी ने कहा की बिहार में जैसे ही नीतीश कुमार ने राजद के साथ गठबंधन किया तब से लोगों को डर लगने लगा है।