पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
02-Jan-2020 09:26 AM
PATNA: NDA की भलाई के लिए डिप्टी सीएम सुशील मोदी जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर से अपनी तल्खी खत्म करने को तैयार हैं. नये साल पर सुशील मोदी PK को माफ करने के लिए तैयार हो गये हैं. प्रशांत किशोर से तल्खी दूर होने की उम्मीद जताते हुए सुशील मोदी ने कहा कि, 'जो बीत गई सो बीत गई.'
अपने आवास पर सुशील मोदी ने नये साल पर लोगों की बधाईयां स्वीकार की. इस दौरान उन्होंने आशा जताई कि विधानसभा चुनाव में राज्य में लोग उसी उत्साह से वोट करेंगे जैसा उन्होंने लोकसभा चुनाव में किया था, जब गठबंधन को 40 में से 39 सीटों पर जीत मिली थी. जब पत्रकारों ने सुशील मोदी से प्रशांत किशोर और उनके बीच तल्खी के बारे में सवाल पूछा तब उन्होंने कहा कि ‘जो बीत गई सो बीत गई.’ उन्होंने उम्मीद जताई कि एनडीए खेमे से कटुता, द्वेष और अविश्वास दूर होगा.
आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बयान देने वाले प्रशांत किशोर को सुशील मोदी ने नसीहत दिया था. जिसपर पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर ने सुशील मोदी को उनकी औकात बताते हुए जवाबी हमला किया था. किशोर ने कहा था डिप्टी सीएम की कुर्सी पर परिस्थितिवश बैठने वाले सुशील मोदी से राजनीतिक मर्यादा और विचारधारा पर ज्ञान सुनना उनके लिए सुखद अनुभव है.