ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / news / फजीहत के बाद जगी बिहार सरकार, लॉकडाउन में फंसे लोगों को लाने के...

फजीहत के बाद जगी बिहार सरकार, लॉकडाउन में फंसे लोगों को लाने के लिए केंद्र सरकार से विशेष ट्रेन चलाने की मांग

30-Apr-2020 02:32 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. फजीहत के बाद बिहार सरकार ने केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में फंसे बिहार के लोगों को लाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है.सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट किया कि भारत सरकार दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए. जिससे लोग बिहार आ सके. 

सुशील मोदी ने कल बोला था
“देखिये रेल चलाने की अनुमति तो दी नहीं है भारत सरकार ने. इसलिए बसों से ही लोग आयेंगे. हमारे पास कहां इतनी बसें हैं कि इतने राज्यों में लोग फंसे हैं जिन्हें लाया जा सके. जो लोग जहां से आयेंगे वहां की राज्य सरकारें उसकी व्यवस्था करेंगी. फिर राज्य सरकारों के बीच सहमति बनेगी. जिन राज्यों से लोग आने वाले हैं उन्हीं राज्यों के लोग व्यवस्था करेंगे. चूंकि वहां के लोग भी चाहते हैं कि लोग अपने घर वापस चले जायें.”


सुशील मोदी ने कहा “हम लोग इंतजार कर रहे हैं केंद्र सरकार के दिशा निर्देश का. हम अपनी सीमा पर आने वाले लोगों की स्क्रिनिंग की व्यवस्था करेंगे.उसमें जो लोग संक्रमित लगेंगे उनकी और जांच पड़ताल करना और इलाज की व्यवस्था करना, ये सब हम करेंगे. जो गाइडलाइंस है भारत सरकार की उसी गाइडलाइंस के अनुरूप ही हमलोग कोई निर्णय लेंगे.” वैसे सुशील मोदी ने कहा कि  किन राज्यों में कितने लोग फंसे हैं. कौन लोग आना चाहते हैं. मुख्य सचिव इस पर बैठक कर रहे हैं. उसके बाद रणनीति तैयार की जायेगी.