पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
18-Jan-2020 07:03 PM
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने 19 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला का विरोध करने वाले विपक्ष पर निशाना साधा है. मोदी ने कहा कि जो ऐसे मुद्दे पर विरोध कर रहे है. उनसे आने वाली पीढ़ियां जवाब मांगेंगी.
जलवायु परिवर्तन की मार झेल रहा बिहार
मोदी ने ट्वीट किया कि ‘’बिहार भी पिछले 20 साल में अतिवृष्टि, फ्लैश फ्लड, सूखा और चमकी बुखार के रूप में जलवायु परिवर्तन की मार झेल रहा है. राज्य सरकार ने एक तरफ इस चुनौती का सामना करने के लिए जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने जैसे कई फैसले किये दूसरी तरफ जनजागरुकता के लिए 19 जनवरी को मानव श्रृंखला की पहल की है. ऐसे मुद्दे पर असहयोग करने वालों से आने वाली पीढ़ियां जवाब मांगेंगी.’’
महागठबंधन में कुछ अच्छे लोग
मोदी ने कहा कि ‘’अच्छी बात है कि महागठबंधन में थोड़े से जो संवेदनशील लोग हैं, उन्होंने मानव श्रृंखला का समर्थन किया है. कभी लालू प्रसाद के करीबी रहे एक एमएलसी ने बड़ी सुंदर पंक्तियां लिखी हैं-संकट में है स्वयं हिमालय, सागर धीरज छोड़े, गरज रहा है आसमान,आफत की चादर ओढ़े, इंसानों की भूल बनी, कुदरत की कथा निराली, अभी नहीं तो कब संभलेगा, इस बगिया का माली?’’
बिहार का अनुसरण कल करेंगे दूसरे प्रदेश
मोदी ने ट्वीट किया कि ‘’पर्यावरण, यानी जल-जीवन-हरियाली बचाने के लिए दुनिया चिंतित है. पिछले साल संयुक्त राष्ट्र ने जब इस मुद्दे पर अधिवेशन बुलाया, तब स्वीडेन की किशोरी ग्रेटा थनबर्ग ने अपनी पीढ़ी के लिए पर्यावरण बचाने की जो मार्मिक अपील की, उससे दुनिया स्तब्ध रह गई थी. बिहार सरकार ने 24,500 करोड़ के हरियाली मिशन की शुरूआत कर इस मुद्दे पर जो पहल की है उसका अनुसरण कल दूसरे प्रदेश करेंगे.’’