बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
21-Sep-2020 02:48 PM
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कृषि बिल का विरोध करने पर आरजेडी पर हमला बोला है. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आरजेडी ने जिस तरह से संसद में कृषि बिल का विरोध किया है उसका जवाब इस बार किसान विधानसभा के चुनाव में देंगे.
बिहारियों के सम्मान पर ठेस
सुशील मोदी ने कहा कि कल राज्यसभा में जो अमर्यादित व्यवहार हरिवंश जी के साथ हुआ, उसने पूरे बिहार की अस्मिता को ठेस पहुंचायी है. विपक्ष ने कल लोकतंत्र के मंदिर में जो किया है, वह अत्यंत निंदनीय है. हरिवंश जी पर जिस तरह से हमला किया गया है. उससे हमलोगों को काफी दुख पहुंचा. हमलोगों ने देखा कि जिस तरह से सदस्यों ने व्यवहार किया वह ठीक नहीं था. सिर्फ हरिवंश जी पर हमला नहीं हुआ है यह हमला हर बिहारी पर किया गया है.
आरजेडी-कांग्रेस का दोहरा चरित्र
सुशील मोदी ने कहा कि इसी तरह से रघुवंश प्रसाद को अपमानित किया गया. उन्होंने अंतिम समय में लेटर लिखकर सबको बताया था. यही नहीं रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे सीनियर नेता का शव भी आरजेडी ऑफिस नहीं जाने दिया. इसको लेकर एयरपोर्ट पर हंगामा भी हुआ था. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आरजेडी कांग्रेस के दोहरे चरित्र है. बिहार विधानसभा में दोनों ने सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच की मांग, लेकिन महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार है. यूपीए की सहयोगी आरजेडी रही है. यही कांग्रेस महाराष्ट्र में सीबीआई जांच का विरोध कर रही है. एक जगह पर मांग तक रहे हैं तो दूसरे जगह पर विरोध कर रहे हैं. यही दोनों का चरित्र है.