ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / news / सुशील मोदी ने RJD-कांग्रेस को बताया सनातन विरोध, बोले- उनके सत्ता से हटते...

सुशील मोदी ने RJD-कांग्रेस को बताया सनातन विरोध, बोले- उनके सत्ता से हटते ही अब अयोध्या की तरह चमकेगी माता सीता की धरती

19-Mar-2024 07:10 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार में एनडीए सरकार की वापसी के मात्र 45 दिन बाद मां सीता की जन्मभूमि सीतामढी के पुनौराधाम को विकसित करने के लिए 50 एकड़ भूमि के अधिग्रहण का निर्णय सांस्कृतिक पुनर्जागरण और पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने की दृष्टि से बड़ा निर्णय है।


सुशील मोदी ने कहा कि मंदिरों को गुलामी का प्रतीक बताने और अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने वाले राजद के सत्ता में रहते सीतामढ़ी का विकास बिल्कुल नहीं हो पाता। कांग्रेस, राजद और पूरे इंडी गठबंधन ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का बहिष्कार किया था। डिप्टी सीएम रहते तेजस्वी यादव ने यह कह कर राम-भक्तों की आस्था पर चोट की थी कि बीमार पड़ने पर कोई मंदिर नहीं जाता।


उन्होंने कहा कि राम-विरोधियों के सत्ता से हटते ही पुनौराधाम के विकास के लिए 72 करोड़ 47 लाख रुपये खर्च करने की योजना को मंजूरी मिल गई। अब वहां अयोध्या की तरह भव्य सीता मंदिर बनेगा, सुंदरीकरण और यात्री सुविधाओं को स्तरीय बनाया जाएगा और इस धर्म स्थल को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाएगा। इससे उत्तर बिहार की अर्थ व्यवस्था मजबूत होगी।