ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / सुशील मोदी को JDU में आने का मिला ऑफर, ललन सिंह बोले..धार्मिक उन्माद...

सुशील मोदी को JDU में आने का मिला ऑफर, ललन सिंह बोले..धार्मिक उन्माद फैलाना छोड़ धर्मनिरपेक्ष बनेंगे तब हम सोचेंगे

30-Aug-2023 04:48 PM

By First Bihar

PATNA: सुशील मोदी को जेडीयू में लाएंगे क्या? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि पहले उनका मोहभंग हो जाए तब सोचेंगे। सुशील मोदी तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रहे है। धार्मिक उन्माद फैलाने वाला काम खत्म करके धर्म निरपेक्षता पर विश्वास प्रकट करेंगे तब हम उस पर विचार करेंगे। 


दरअसल सरकारी स्कूलों की छुट्टियाँ रद्द होने पर बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा था कि इससे नीतीश सरकार की हिंदू विरोधी मानसिकता उजागर हुई है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक देश में बिहार की जगहंसाई करा रहे हैं। सुशील मोदी के इस बयान पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि हमलोग तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करते। हमलोग सभी धर्मो का सम्मान करते हैं और हमारा संविधान भी यही कहता है।


ललन सिंह ने आगे कहा कि सुशील मोदी की पार्टी बीजेपी आरक्षण विरोधी पार्टी है। वो गरीब-गुरबा का विरोधी है और पूंजीपतियों का पोषक है। सुशील मोदी का समय पूरा हो रहा है। अब सुशील मोदी के हमारी शुभकामना है। वे पहले बयान दे चुके है कि नीतीश कुमार पीएम मेटेरियल है। वे कह चुके है कि एक मोदी यहां है तो दूसरे मोदी की क्या जरूरत है?