ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सुशील मोदी की सरकार से बड़ी मांग, कहा- शराबबंदी मामले में पहली बार...

सुशील मोदी की सरकार से बड़ी मांग, कहा- शराबबंदी मामले में पहली बार जेल गए लोगों को माफी दें नीतीश

21-Dec-2022 07:11 PM

PATNA: बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर मचे संग्राम के बीच बीजेपी ने सरकार से एक और बड़ी मांग कर दी है। छपरा में जहरीली शराब से मौत के शिकार हुए लोगों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़ी बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक और मांग की है। बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने मांग की है कि पहली बार शराब पीकर जेल गए लोगों को सरकार माफी देकर उन्हें सुधरने का मौका दे।


सुशील मोदी ने कहा है कि शराबबंदी के कारण पहली बार जेल जाने वाले लोगों को  सरकार आम माफी देकर सुधरने का मौका दे। शराबबंदी कानून के तहर अब तक 4 लाख लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इतनी बड़ी संख्या में गिरफ्तारी के कारण बिहार की जेलों में जगह नहीं है। गिरफ्तार लोगों में 90 फीसद दलित, आदिवासी और अतिपिछड़ा वर्ग के गरीब लोग हैं।


उन्होंने कहा कि अदालतों पर शराब से जुड़े मामलों का बोझ बढ़ गया है। बड़े बड़े मामले लंबित हो गए हैं और केवल जमानत के मामले निपटाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आम माफी की घोषणा करने से लाखों गरीबों को बड़ी राहत मिलेगी। अदालतों पर मुकदमों का बोझ कम होगा ही, इसके साथ ही जेलों में जगह भी बनेगी।