Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
05-Jul-2020 07:19 AM
PATNA : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद आनन-फानन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का टेस्ट सैंपल लिया गया था। शनिवार की देर रात मुख्यमंत्री की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। मुख्यमंत्री आवास से 16 लोगों का सैंपल लिया गया था उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है लेकिन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार समेत शपथ लेने वाले 9 विधान पार्षदों को अभी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है।
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी स्पीकर विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार समेत अन्य विधान पार्षदों का टेस्ट सैंपल शनिवार की शाम लिया गया था। सैंपल लेने में देरी होने के कारण इन सभी की रिपोर्ट शनिवार को नहीं आ पाई। सूत्रों की माने तो इन सभी को अपनी टेस्ट रिपोर्ट के लिए सोमवार तक इंतजार करना पड़ सकता है लेकिन मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण आज छुट्टी के दिन यानी रविवार को भी रिपोर्ट सामने आ सकती है। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के साथ-साथ उनके सभी स्टाफ का भी सैंपल लिया गया है जबकि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के साथ काम करने वाले स्टाफ और मंत्री श्रवण कुमार के स्टाफ का सैंपल भी लिया गया है। सभापति अवधेश नारायण सिंह के साथ यह सभी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे विधान परिषद के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों को अवधेश नारायण सिंह ने शपथ दिलाई थी लिहाजा इन सभी की जांच भी कराई गई है।
सभापति अवधेश नारायण सिंह के साथ उनकी पत्नी, बेटा, पीए की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी को पटना एम्स में एडमिट कराया गया है। अवधेश नारायण सिंह की तबीयत पिछले 3 दिनों से खराब थी। उन्हें खांसी और बुखार की शिकायत थी जिसके बाद कोरोना टेस्ट कराया गया। सभापति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल अपना सैंपल जांच के लिए दिया था और बाद में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई।