Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
13-Sep-2022 02:41 PM
DESK : दमन-दीव में जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश जेडीयू यूनिट के 17 में से 15 सदस्य बीजेपी में शामिल हो गए हैं। 15 जिला पंचायत सदस्यों ने जेडीयू का दामन छोड़ दिया है और उन्होंने बीजेपी जॉइन कर लिया है। एक साथ 15 सदस्यों का बीजेपी में विलय कहीं न कहीं जेडीयू के लिए बड़ा झटका है। बीजेपी नेता सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि अब दादरा नागर हवेली भी JDU मुक्त हो गया।अभी अनेक राज्य इकाईयों में विद्रोह होना बाक़ी है। सुशील मोदी के इस बयान पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पलटवार किया है।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चिंता मत कीजिए सुशील जी, 2024 में देश भाजपा मुक्त होगा। देश को सांप्रदायिकता, महंगाई व बेरोज़गारी से छुटकारा मिलेगा और देश में सामाजिक सौहार्द का वातावरण बनेगा।
दरअसल, जिस तरह से मणिपुर में 5 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे और अब दमन-दीव में प्रदेश जेडीयू यूनिट के 17 में से 15 सदस्यों ने बीजेपी का दामन थामा है तो इससे जेडीयू की चुनौती और बढ़ सकती है। आपको बता दें, क्षेत्रीय पार्टी की संख्या दूसरे राज्यों में सिमित होती है और इसे जोड़ने के लिए पार्टी को काफी मेहनत करनी पड़ती है।
जिस तरह से बिहार में नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़ा और फिर राज्य में महागठबंधन की सरकार आ गई उस लिहाज़ से भी ये जेडीयू के लिए बड़ा झटका है कि दमन-दीव में प्रदेश जेडीयू यूनिट के 17 में से 15 सदस्य बीजेपी में शामिल हो गए हैं।