ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / news / सुशील मोदी का फोटो देख एक्टिव हुए लालू, राबड़ी के साथ तेजस्वी ने...

सुशील मोदी का फोटो देख एक्टिव हुए लालू, राबड़ी के साथ तेजस्वी ने लिखी ये बात

30-Sep-2019 09:15 PM

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी जब जल जमाव में फंसे तो उनका एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया और यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. जिसके बाद लालू प्रसाद भी एक्टिव हो गए. लालू के साथ ही राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने  ट्वीट कर  सुशील मोदी पर निशाना साधा.

 लालू ने लिखा

लालू प्रसाद ने ट्वीट किया कि ''विपक्ष को गाली दे-देकर बिहार में इतना बिकासे कर दिए है कि अब सुशील अपने और नीतीश के 15 बरस के ‘विकास’ के साथ सड़क पर खड़ा है.बता दें कि लालू के जेल जाने के बाद उनका ट्वीटर हैंडल उनके परिवार के लोग ही खास मौके पर अपडेट करते हैंं.'' 

तेजस्वी ने किया ये ट्वीट

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि ''बिहार की त्रासदी इस तस्वीर में है. पटनावासियों ने 35 वर्षों से सुशील मोदी और उनकी पार्टी को सभी चुनावों में जिताया है. ख़ुद 15 वर्ष से सरकार में नगर विकास मंत्री रहे है. अगर इन्होंने Drainage का फ़ंड भ्रष्टाचार में Drain करने की बजाय काम में लगाया होता तो आज इस अवस्था में ना होते''.


राबड़ी भी नहीं रही पीछे

इस मामले में राबड़ी देवी भी पीछे नहीं रही और ट्वीट किया कि ''आज से 20 वर्ष पूर्व हमारी सरकार में सीवरों की नियमित सफ़ाई होती थी. भारी बारिश के कारण अगर 1-2 घंटे “कुछ इंच” जलजमाव होता था तो उसी 2-3 इंच पानी में सुशील मोदी नौटंकी करने धरने पर बैठ जाते थे. इनके 15 वर्ष के राज में 4 दिन से 5-6 फ़ुट गंदा पानी जमा है. काहे नहीं नौटंकी कर धरना देते हैं.''