अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Nov-2020 09:47 AM
PATNA: सुशील मोदी के ट्वीट को ट्विटर ने हटा दिया है. इस ट्वीट में सुशील मोदी ने लालू प्रसाद के बारे में एक नंबर जारी करते हुए लिखा था कि इस नंबर से लालू प्रसाद बीजेपी विधायकों से बात कर सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं. लेकिन इस ट्वीट को ट्विटर ने नियमों का उल्लंघन बताते हुए उससे अपने पेज से हटा दिया है.
इसकी ट्वीट को हटाया

लालू का मोबाइल नंबर किया था जारी
सुशील मोदी के मुताबिक सजा काट रहे लालू के पास मोबाइल था और लालू ने खुद उनका फोन रिसीव किया. सुशील मोदी के मुताबिक लालू यादव फोन से ही सरकार गिराने की साजिश रच रहे थे. उन्होंने लालू को इससे बाज आने की सलाह दी. सुशील मोदी ने इस प्रकरण को लेकर ट्वीट किया था. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था “लालू यादव रांची से एक मोबाइल नंबर 8051216302 से लगातार एनडीए विधायकों को फोन कर रहे हैं और उन्हें मंत्री बनाने का प्रलोभन दे रहे हैं. मैंने इस नंबर पर कॉल किया तो लालू प्रसाद यादव ने खुद फोन रिसीव किया. मैंने उनसे कहा कि जेल से ये गंदा खेल करना बंद कर दें, वे कभी सफल नहीं होने वाले हैं. “
लालू का ऑडियो हुआ वायरल
दरअसल सुशील मोदी और एनडीए का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव सजायाफ्ता होकर भी तमाम सुविधायें हासिल कर रहे हैं. जेल मैनुअल के मुताबिक उन्हें किसी सूरत में मोबाइल फोन नहीं दिया जा सकता. लेकिन लालू यादव लगातार मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं. वे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती होकर राजनीति कर रहे हैं.एनडीए का आरोप है कि लालू यादव बिहार की सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए वे विधायकों को मंत्री बनाने का ऑफर दे रहे हैं. लालू की नजरें हम और वीआईपी जैसी पार्टियों के विधायकों पर है. कल लालू प्रसाद का ऑडियो भी वायरल हुआ था.