Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
09-Aug-2022 08:32 PM
PATNA : नीतीश कुमार बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल ने शपथ ग्रहण के लिए दोपहर दो बजे का समय दिया है। महागठबंधन के साथ जाने के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। नीतीश के आरोप पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने बड़ा हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार सफेद झूठ बोलते हैं और गठबंधन तोड़ने का बहाना खोज रहे थे।
दरअसल, पिछले दिनों आरसीपी प्रकरण को लेकर जेडीयू ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि बीजेपी ने नीतीश कुमार की सहमति के बिना आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया था। इसके साथ ही जेडीयू ने यह भी आरोप लगाया था कि बीजेपी जेडीयू को तोड़ने की कोशिश कर रही है। नीतीश कुमार ने भी ललन सिंह के इस आरोप का समर्थन किया था।
इसपर सुशील मोदी ने ट्वीट कर जेडीयू और नीतीश कुमार पर हमला बोला है। सुशील मोदी ने लिखा है कि ‘यह सरासर सफ़ेद झूठ है कि बीजेपी ने बिना नीतीश कुमार की सहमति के आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया था। यह भी झूठ है कि बीजेपी JDU को तोड़ना चाहती थी। तोड़ने का बहाना खोज रहे थे। भाजपा 24 में प्रचंड बहुमत से आएगी’।